TNS: शिक्षा प्रणाली तीव्र गति से बदल रही है और उससे भी तीव्रता से बदल रहा है विद्यार्थी जीवन। विशेषकर पिछले डेढ़ वर्ष में दोनों में बहुत बदलाव आए हैं। शिक्षण संस्थान बंद हैं और शिक्षा ऑनलाइन हो गई है। किन्तु एक चीज में कोई परिवर्तन नहीं आया, वह है - हिन्दी के प्रति सन्मार्ग फाउंडेशन का समर्पण।
आत्मनिर्भर हिन्दुस्तान की भाषा, हमारी चेतना और संस्कृति की प्रतीक हिन्दी को प्रगति की नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए हम डेढ़ दशक से निरंतर बिना थके, बिना रुके प्रयत्नशील हैं। हिन्दी के प्रति छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए सन्मार्ग फाउंडेशन ने 2006 में 'राम अवतार गुप्त प्रतिभा पुरस्कार' का शुभारंभ किया था। गत 16 वर्षों में छात्रों, शिक्षकों और शिक्षण संस्थानों को पुरस्कृत-सम्मानित करने का यह अभियान सुदृढ़ और विराट होता आया है।
बदलती परिस्थितियों एवं समय की मांग के अनुरूप हम इस कार्यक्रम की पुनर्रचना कर रहे हैं। उद्देश्य है - पुरस्कार के सीमित दायरे से निकलकर असीमित प्रोत्साहन का रूप देना। अत: अब यह अभियान 'राम अवतार गुप्त प्रोत्साहन' के रूप में आगे बढ़ेगा।
0 Comments