Ticker

6/recent/ticker-posts

अपर महाप्रबंधकपूर्व रेलवे ने आसनसोल मंडल का दौरा किया


आसनसोल: श्री एस.आर. घोषाल, अपर महाप्रबंधक और प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/पूर्व रेलवे ने  आसनसोल मंडल के संबंधित मंडल शाखा अधिकारियों के साथ आसनसोल मंडल के जसीडीह-मधुपुर-आसनसोल सेक्शन का दौरा किया।

         श्री घोषाल, अपर महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे ने देवघर स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन प्रबंधक के कार्यालय, यात्रियों की सुविधा से संबंधित मदों , जसीडीह स्टेशन और इसके साथ ही जसीडीह स्टेशन के पुनर्विकास परियोजना के लेआउट की समीक्षा की।अपर महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे ने मधुपुर स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया और यात्रियों की सुविधा से संबंधित मदों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।



अंत में, अपर महाप्रबंधक/पूर्व रेलवे ने आसनसोल के मंडल रेल प्रबंधक के कक्ष (चैंबर) में श्री परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक /आसनसोल और सभी शाखा अधिकारियों के साथ एक बैठक की और विभिन्न परिचालन और संरक्षा संबंधी मुद्दों और मंडल के लोडिंग कार्य निष्पादन को बढ़ाने के तौर-तरीकों पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने आसनसोल मंडल के प्रमुख कार्य निष्पादन सूचकांक (केपीआई) की भी समीक्षा की।




https://youtu.be/2WKSrz_N4Fc?si=dXlynkSGovzFOqut


Post a Comment

0 Comments