Ticker

6/recent/ticker-posts

पूर्व रेलवे, आसनसोल मंडल ने नवभारत नि‍र्माण की शपथ ली


आसनसोलअगस् 21: पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने 21 अगस्,2020 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालयआसनसोल में आयोजित एक कार्यक्रम में 'एक नए भारत का निर्माण करने'भारत छोड़ो आंदोलनकी 75वीं वर्षगांठ मनाने  और नवभारत आंदोलन (न्यू इंडिया मूवमेंट : 2017-2022)' के प्रति‍ एकजुटता प्रदर्शित करने हेतु शपथ ली। श्री सुमित सरकारमंडल रेल प्रबंधकआसनसोल ने शपथ दिलाई जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। भारत को गरीबीभ्रष्टाचारआतंकवादसंप्रदायवाद और जातिवाद मुक्त देश बनाने का प्रण किया। साथ हीउनके द्वारा एक स्वच्छ भारत बनाने की भी शपथ ली गई।


इस अवसर पर श्री एम.के.मीनाअपर मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल सहि‍त आसनसोल मंडल के सभी शाखा अधिकारीगण तथा कई अन्य अधिकारी और सामाजिक दूरियों के मानदंडों को बनाए रखते हुए बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित थे। 

Post a Comment

0 Comments