आसनसोल : आसनसोल मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किए गए प्रशंसनीय कार्य के मान्यता स्वरूप श्री सुमित सरकार, मंडल रेल प्रबंधक/पूर्व रेलवे/ आसनसोल ने श्रीमती स्मिता सरकार, अध्यक्षा/ पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन(ईरवो)/आसनसोल एवं श्री एम.के. मीना, अपर मंडल रेल प्रबंधक/ पूर्व रेलवे/ आसनसोल की उपस्थिति में आज (19.06.2021) विवेकानंद इंस्टिच्यूट/आसनसोल में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें 66वें रेल सप्ताह पुरस्कार-2021 से सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्री सुमित सरकार, मंडल रेल प्रबंधक/पूर्व रेलवे/ आसनसोल, श्रीमती स्मिता सरकार, अध्यक्षा/ पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन(ईरवो)/आसनसोल ,श्रीमती अल्का मीना - उपाध्यक्षा/ईरवो/आसनसोल एवं श्री एम.के. मीना, अपर मंडल रेल प्रबंधक/ पूर्व रेलवे/ आसनसोल द्वारा समारोह के दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
मंडल के विभिन्न विभागों के रेल कर्मियों को ड्यूटी के प्रति उनकी निष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए प्रत्येक वर्ष उन्हें रेल सप्ताह पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। श्री सुमित सरकार, मंडल रेल प्रबंधक ने अपने भाषण में कहा कि वर्ष 2020-21 के दौरान मंडल ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। मंडल के कार्य-निष्पादन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किए गए कठिन कार्यों के कारण मंडल ने कई सारे ढांचागत निर्माण कार्यों एवं विकासमूलक कार्यों को पूरा किया है। उन्होंने मंडल के समग्र कार्य-निष्पादन पर अपना संतोष व्यक्त किया।
आज के इस पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदान किए गए 384 पुरस्कारों में से 21 सामूहिक पुरस्कार (ग्रुप अवार्ड), 349 एकल पुरस्कार ( इंडिविजुअल अवार्ड) तथा 14 पुरस्कार अधिकारियों के लिए थे।
श्री सुमित सरकार, मंडल रेल प्रबंधक ने इस पुरस्कार वितरण समारोह को सफल बनाने हेतु विभिन्न विभागों यथा इंजीनियरिंग, बिजली (सामान्य), कार्मिक, सिग्नल एवं दूरसंचार विभिगों तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स इत्यादि के लिए भी नकद पुरस्कारों की घोषणा की। इस समारोह में रेल कर्मियों के बच्चों और मंडल सांस्कृतिक एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मी प्रस्तुति दी गई।
श्री एम.के. मीना - अपर मंडल रेल प्रबंधक/ पूर्व रेलवे/ आसनसोल, श्रीमती स्मिता सरकार - अध्यक्षा/ पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन(ईरवो)/आसनसोल सहित ईरवो/आसनसोल की सदस्यगण, श्रीमती ई.एस. सिमिक - वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी/पूर्व रेलवे/आसनसोल, मंडल के अधिकारी व कर्मचारीगण तथा मान्यताप्राप्त यूनियनों के प्रतिनिधिगण इस समारोह में उपस्थित थे।
0 Comments