दुर्गापुर:भाजपा के संसद एस एस आहलुवालिया ने दुर्गापुर पश्चिम सीट से भाजपा प्रार्थी लखन घरुई और दुर्गापुर पूर्व सीट से भाजपा प्रार्थी कार्नल दिप्तांशु चौधरी को लेकर एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन विद्यासागर स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। संसद एस एस आहलूवालिया ने कहा कि राज्य की विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 294 सीटों पर प्रार्थी का घोषणा कर दिया है।प्रार्थी चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है।प्रार्थी घोषणा होने के बाद कुछ जगहों पर प्रार्थी को लेकर विरोध किया गया था।लेकिन वह विरोध भाजपा संगठन के प्रतिनिधिमंडल सदस्य के लोगो ने नही किया था।जिन लोगो ने दुर्गापुर पूर्व विधानसभा इलाके में प्रार्थी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था।उन लोगो ने शनिवार को पूर्व के भाजपा प्रार्थी कार्नल दिप्तांशु चौधरी को फूलों का माला पहना कर सम्मानित किया।
किसी प्रकार से अब संगठन में कोई प्रकार का संशय नही है।हर एक लोग प्रार्थी के चुनाव प्रचार में शामिल हो रहें है।उन्होनें कहा जो लोग अभी भी विरोध प्रदर्शन कर रहे है वह लोग भाजपा के लोग नही है।उन्होनें कहा बंगाल में परिवर्तन का सरकार भाजपा की बन रही है।लोगो ने मन बना लिया है तृणमूल कांग्रेस को उङ फेंकेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना,आष्युमान भारत,किसान निधि योजना इस राज्य में लागु नही होने दिया ।लोगो को इन योजनाएं से वंचित होना पङा है।उन्होनें कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में शहर के लोगो ने भाजपा को अपने मतों से जीत दिलाई है ठीक उसी प्रकार से शहर के दोनो विधानसभा सीट पर भाजपा प्रार्थी को मतदाता जीत दिलाएंगे ।
0 Comments