Ticker

6/recent/ticker-posts

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आसनसोल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए ऑन डेट पेमेंट कार्यक्रम संपन्न

आसनसोलः  मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आसनसोल स्थित विवेकानंद इंस्‍टीच्‍यूट ( डुरांड इंस्टीट्यूट) में "ऑनडेट पेमेंट कार्यक्रम" का आयोजन हुआ। श्री सुमित सरकार, मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व रेलवे, आसनसोल ने 113 सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों/मृतक कर्मचारियों की विधवा (इनमें से 98 सामान्य सेवानिवृत्ती वाले थे), जो उपस्थित थे, को देय सेटलमेंट, पीपीओ, सेटलमेंट विवरण और सेवानिवृत्त कर्मचारी उदार स्वास्थ्य योजना (आरईएलएचएस) कार्ड सौंपा।



 इस कार्यक्रम में जनवरी’ 2021 माह में आसनसोल मंडल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों जिन्होंने अधिवर्षिता प्राप्त कर ली है,  के बीच कुल रु. 46,06,59,371/- की राशि सेवा के समापन हितलाभ के रूप में  वितरण किया गया और इस दौरान सामुदायिक दूरी बनाए रखने के नियमों का सावधानीपूर्वक ध्यान रखा गया।

श्री एम.के. मीना, अपर मंडल रेल प्रबंधक, सुश्री ई.एस. सिमिक, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, डॉ. आशीष रंजन/ रेलवे डॉक्टर और अन्य अधिकारीगण इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

 


Post a Comment

0 Comments